छोटी सी जीवन है जीते हैं चल।
कल क्या हुआ था कल क्या होगा इस चिंता में क्यों मरना पल पल।
छोटी सी जीवन है जीते हैं चल।।
ये सुबह का सूरज ये महकी हवाएं
बहती ये झरना कोई गीत सुनाए।
आ बटोरें ये खुशियां किसने देखा है कल।।
छोटी सी जीवन है जीते हैं चल।।
लहराते खेतों में कोयल की बोली।
सुनहरी ये किरणे है जैसे रंगोली।।
इन रंगों में रंग लें जीवन को चल।
छोटी सी जीवन है जीते हैं चल।।
बारिश की बूंदें नदियों की कल कल।
फैलाके बाहें भीग लेते हैं चल।
छोटी सी जीवन है जीते हैं चल।।
चांदनी रातों में यूं तारों को गिनना।
कितना है सुंदर ये जिसकी है रचना।।
इसमें छिपा सारे समस्या का हल।
छोटी सी जीवन है जीते हैं चल।।




0 Comments